नोरा फतेही से पहले वल्गर स्टेप्स की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं उर्वशी रौतेला, 34 साल बड़े एक्टर संग किया था डांस

Mar 17, 2026 - 18:52
 0
नोरा फतेही से पहले वल्गर स्टेप्स की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं उर्वशी रौतेला, 34 साल बड़े एक्टर संग किया था डांस

एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर विवादों के बीच घिरी हुई है. हाल ही में उनका एक नया गाना 'सरके चुनर तेरी' रिलीज हुआ, जो आते हैं अपने अश्लील लिरिक्स और डांस मूव्स को लेकर चर्चा में हैं. गाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कई सवाल उठा रहे हैं. नोरा फतेही को भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. 

गाने को लेकर चर्चा में हैं नोरा फतेही
बता दें ये गाना अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' है, जो 30 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इस गाने में नोरा फतेही एक्टर संजय दत्त के साथ परफॉर्म करती नजर आई. गाना के रिलीज होते ही इसके लिरिक्स को लेकर तरह-तरह की कंट्रोवर्सी शुरू हो चुकी है.

कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस गाने के लिरिक्स काफी ज्यादा अश्लील है. कुछ ने इस गाने को बैन करने की भी डिमांड की. वहीं कुछ सेलेब्ल ने भी इस गाने को अश्लील बताया है. फिलहाल ये गाना यूट्यूब से ऑफिशियली हटा दिया गया है, लेकिन ये हिंदी के अलावा कई दूसरी भाषा में अवेलबल है.

उर्वशी रौतेला भी हो चुकी हैं ट्रोल
वहीं, आपको बता दें कि नोरा फतेही से पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी एक गाने को लेकर काफी ट्रोल हो चुकी हैं. दरअसल, साल 2025 में उनका एक गाना 'दाबिदी दिबिदी' रिलीज हुआ था, जो विवादो के बीच काफी चर्चा में रहा था. इस गाने के वल्गर डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्वशी रौतेला को काफी ट्रोल किया था.

ये गाना तेलुगु फिल्म 'डाकू महाराज' का था, जिसमें एक्ट्रेस नंदामुरी बालकृष्ण के साथ परफॉर्म करती नजर आई थी. गाने में बालकृष्ण और उर्वशी का डांस देख सभी काफी हैरान थे. दोनों स्टार्स के बीच उम्र में 34 साल का अंतर था. जहां उस टाइम नंदामुरी 64 साल के हैं थे तो वहीं उर्वशी 30 साल की थी, जिसकी वजह से लोगों ने कई सवाल खडे़ किए थे.