नोरा फतेही का गाना 'सरके सरके चुनर तेरी सरके' यूट्यूब से हटाया गया, वल्गर लिरिक्स को लेकर हुआ था विवाद

Mar 17, 2026 - 18:52
 0
नोरा फतेही का गाना 'सरके सरके चुनर तेरी सरके' यूट्यूब से हटाया गया, वल्गर लिरिक्स को लेकर हुआ था विवाद

फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके सरके चुनर तेरी सरके' वल्गर लिरिक्स की वजह से विवादों में आ गया है. गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त ने डांस किया है. विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने इस गाने को यूट्यूब पर प्राइवेट कर दिया है. फिल्म म्यूजिक अर्जुन जन्य ने कंपोज किया है. 

यूट्यूब से हटाया गया सॉन्ग
जब नोरा फतेही का ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ तब से सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद हो रहा है. लोग मेकर्स को वल्गर लिरिक्स और विजुअल्स के लिए लताड़ रहे थे. रिलीज के बाद से यूजर्स इस गाने के बैन की मांग कर रहे थे. दिल्ली हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भी भेजी. उन्होंने शिकायत में फिल्म के कथित अश्लील गाने पर रोक लगाने और उसे हटाने की मांग की. अब यूट्यूब पर ये गाना नहीं दिख रहा है. गाने का सिर्फ हिंदी वर्जन ही हटाया गया है. बाकी वर्जन के गाने के वीडियो यूट्यूब पर अभी उपलब्ध हैं.

इस गाने में नोरा फतेही ने डांस किया है. वो लहंगा-चोली पहने दिख रही हैं और डांस स्टेप्स में वो अपना पल्लू गिराती दिख रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raqueeb Alam (@lyricistraqueebalam)

लिरिसिस्ट ने दी सफाई

लिरिसिस्ट रकीब आलम ने विवाद बढ़ने के बाद माफी मांगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- गाने को लेकर जो भी विवाद है, मैं उस पर कुछ कहना चाहता हूं. मैं ये साफ करना जरुरी समझता हूं कि गाने के हर शब्द फिल्म के डायरेक्टर ने लिखे हैं. ये ओरिजनल कन्नड़ लिरिक्स का अनुवाद है. मैंने सिर्फ ओरिजनल लिरिक्स को ट्रांसलेट किया है. लेकिन फिर भी अगर गाने के लिरिक्स से किसी को भी ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं. मेरा इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था.