'सरके चुनर' लिखने वाले गीतकार ने मांगी माफी, कहा- 'गाने का हर एक शब्द डायरेक्टर ने खुद लिखा'

Mar 17, 2026 - 18:52
 0
'सरके चुनर' लिखने वाले गीतकार ने मांगी माफी, कहा- 'गाने का हर एक शब्द डायरेक्टर ने खुद लिखा'

हाल ही में रिलीज हुआ नोरा फतेही और संजय दत्ता स्टारर गाना 'सरके चुनर' रिलीज के साथ ही विवादों में फंस गया. गाने के लिरिक्स को लेकर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने अपना रिएक्शन दिया है. इस गाने के लिरिक्स डबल मीनिंग हैं, जिन्हें लेकर ये विवाद शुरू हुआ. ये विवाद इतना बढ़ गया कि मेकर्स को गाना ही सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाना पड़ा. जिसके बाद अब इस गाने को लिखने वाले लिरिसिस्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है.

रकीब आलम ने मांगी माफी
इस गाने के लिरिक्स रकीब आलम ने लिख हैं. विवाद को बढ़ता हुआ देख उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे गाने सरके चुनर के लिरिक्स को लेकर जो भी विवाद सामने आया है, मैं उसपर अपनी तरफ से कुछ कहना चाहता हूं. सबसे पहले, मैं ये स्पष्ट करना जरूरी समझता हूं कि इस गाने के हर एक शब्द फिल्म के डायरेक्टर द्वारा लिखे गए ओरिजिनल कन्नड़ लिरिक्स का ही अनुवाद है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raqueeb Alam (@lyricistraqueebalam)

आगे उन्होंने लिखा, 'इन लिरिक्स में मेरा एक भी मूल शब्द शामिल नहीं है. मैंने सिर्फ वर्ड बाय वर्ड ओरिजिनल लिरिक्स को ट्रांसलेट किया है. फिर भी अगर इस गाने के शब्दों से किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए जिल से खेद व्यक्त करता हूं. मेरा उद्देश्य कभी भी किसी को हर्ट करना नहीं रहा है. आप सबका प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है. धन्यवाद. रकीब आलम'

सेलेब्स का भी आया रिएक्शन
इस गाने पर कई बॉलीवुड सेलेब्स का भी रिएक्शन सामने आया है. किसी ने इस गाने को वल्गर कहा है, तो किसी ने कहा है कि इस गाने ने तो सारी हदें पार कर दी हैं.

कंगना रनौत का रिएक्शन
कंगना ने पार्लियामेंट के बाहर न्यूज एजेंसी ANI से इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'बॉलीवुड ने वल्गैरिटी, टैक्टिक्स और अटेंशन पाने की सारी हदें पार कर दी हैं. पूरा देश इस गाने की कड़ी निंदा कर रहा है. पर मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस पर कोई शर्म है. इस तरह की आपत्तिजनक चीजें और वल्गैरिटी दिखाने पर और भी ज्यादा स्ट्रिक्ट होना चाहिए. मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर भी थोड़ी स्ट्रिक्टनेस लगाना जरूरी है.'

अरमान मलिक ने भी दिया रिएक्शन
सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट X पर लिखा, 'ये मेरी टाइमलाइन दिखा और मैंने इसे रीप्ले करके दोबारा सुना कि मैंने वाकई में सही से सुना भी है या नहीं. निराश हूं ये देखकर कि सॉन्गराइटर कितने निचले स्तर तक गिरेंगे.'

बता दें कि ये गाना 'केडी: द डेविल' फिल्म का है. जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त साथ में नजर आए हैं. इस गाने की रिलीज के साथ ही विवाद शुरू हो गया था. सोशल मीडिया पर इसके लिरिक्स को लेकर लोगों ने इसे जमकर ट्रोल किया. जिसके बाद इस गाने को फिलहाल के लिए हटा दिया गया है.